गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार कौन बाजी मारेगा, चुनाव की संपूर्ण जानकारी

Gujarat Election 2023

गुजरात में 15वें विधानसभा सभा चुनाव का आरंभ 1 दिसंबर 2022 को हुआ।राज्य में कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा।सभी की निगाहें गुजरात चुनाव पर टिकी हुई हैं।यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहीं से मोदी ने अपने प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म और कर्म भूमि कहे जाने वाले गुजरात में इस बार कौन-सी पार्टी अपना सरकार बनाती है।इस बात की उत्सुकता सभी के मन में है। इस बार भी गुजरात में बीजेपी का ही पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।लेकिन आखिरी वक्त में क्या करिश्मा हो जाए,कुछ कहा नहीं जा सकता है।इसलिए हमें 8 दिसंबर तक की प्रतीक्षा करनी होगी।जब Gujarat Election Result की घोषणा की जाएगी।

• गुजरात में कितनी सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हो रहे हैं :

दिसंबर 2022 में गुजरात के कुल 182 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव संपन्न हो रहे हैं।इन विधानसभा क्षेत्रों को चार भागों में बांटा गया है।मध्य गुजरात के अंतर्गत सबसे अधिक कुल 60 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। उसी प्रकार सौराष्ट्र-कच्छ के अंतर्गत 55,उत्तर गुजरात के अंतर्गत 32 तथा दक्षिण गुजरात के अंतर्गत 35 क्षेत्रों को निर्धारित किए गए हैं।गुजरात के कच्छ जिले में स्थित अब्दासा विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा तथा सूरत जिले में स्थित करंज विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा है।पहले चरण के मतदान में कुल 788 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं।वहीं दूसरे चरण में 833 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।इस चुनाव में बीजेपी ने सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है।वहीं कांग्रेस ने 179 उम्मीदवारों तथा आप ने 189 उम्मीदवारों को उतारा है।

• Gujarat Election 2022 के पहले चरण में बीजेपी प्रत्याशियों की सूची :

• गुजरात के कच्छ जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची-

1. अब्दासा- प्रद्युम्न सिंह जडेजा 

2. अंजार- त्रिकमभाई छंगा 

3. दासदा-पुरूषोत्तमभाई परमार

4. मांडवी- अनिरूद्ध दवे 

5. रपार- वीरेंद्र सिंह जडेजा

6. गांधीधाम- मालतीबेन माहेश्वरी

7. भुज- केशवलाल पटेल 

• गुजरात के सूरत जिले के 16 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. सूरत पूर्व- अरविंद भाई राणा 

2. सूरत पश्चिम- पूर्णेशभाई मोदी

3. सूरत उत्तर- कांति भाई भल्लार 

4. करंज- प्रवीण भाई घोघरी 

5. माजुरा- हर्ष संघवी

6.  मांडवी- कुंवरजीभाई हलपति 

7. कतार्गम- विनोद भाई मोर्दिया 

8. लिम्बायत-  संगीताबेन पाटिल 

9. चोर्यासी- संदीप देसाई

10. मांगरोल- गणपतभाई वसाबा 

11. कामरेज- प्रफुल्ल भाई पंसेरिया

12. वराछा रोड- किशोरभाई कनानी

13. उधना- मनुभाई पटेल

14. महुवा- मोहनभाई ढोडिया

15. ओलपाड- मुकेश भाई पटेल

16.  बारडोली- ईश्वरभाई परमार

• गुजरात के जामनगर जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1.जामनगर उत्तर- रीवाबा जडेजा 

2. जामनगर दक्षिण- दिव्येश भाई अकबरी 

3. जामजोधपुर- चिमन भाई शिपरिया

4.जामनगर ग्रामीण - राघवजी भाई पटेल

5. कलावड़- मेघजी भाई चावड़ा 

• गुजरात के राजकोट जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1.जसदान- कुंवरजी भाई बावलिया

2. जेतपुर- जयेश भाई रद्दा

3. राजकोट पूर्व - उदयकुमार कांगड

4. राजकोट पश्चिम- डॉ. दर्शिता शाह 

5. राजकोट दक्षिण- रमेश भाई तिलारा

6. राजकोट ग्रामीण- भानुबेन बावरिया

7.धोराजी- महेंद्र भाई पडालिया

8. गोंडल- गीताबा जडेजा 

• गुजरात के भावनगर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. भावनगर पूर्व - सेजल पंड्या

2. भावनगर पश्चिम - जितेन्द्र वघानी

3. जामनगर ग्रामीण - पुरूषोत्तम भाई सोलंकी 

4. पालिताना - भीखा भाई बरैया

5.महुवा- शिव भाई गोहिल 

6. गरियाधर - केशु भाई नकरानी

7. तलजा-गौतम भाई चौहान 

• गुजरात के जूनागढ़ जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. जूनागढ़- संजय भाई कोरडिया

2. केशोद- देव भाई मालम

3.विसवदार- हर्षद भाई रिवाडिया

4. मानवदार- जवाहर भाई चावड़ा

5. मंगरोल- भगवानजी भाई करगठिया 

• गुजरात के अमरेली जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. अमरेली- कुशिक भाई वेकारिया

2.राजुला- हीरा भाई सोलंकी 

3. लाठी- जनक भाई तलविया

4. धरी- जयसुख भाई काकड़िया

5. सावरकुंडला- महेश काशवाला

• गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. सोमनाथ- मानसिंह परमार

2. ऊना- कालू भाई राठौड़

3. कोडिनार- डॉ. प्रद्युम्न वाजा

4. तलाला- भगवान भाई बराड 

• गुजरात के नवसारी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची-  

1. नवसारी- राकेश देसाई

2. वंसदा- पीयूष कुमार पटेल

3. गनदेवी- नरेश भाई पटेल

4. जलालपुर- रमेश भाई पटेल  

• गुजरात के सुरेंद्ररनगर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. चोटिला- शामजी भाई चौहान

2. वधावन- जगदीश मकवाना

3.ध्रांगधरा- प्रकाश भाई वरमोरा 

4. लिम्बडी- किरीट सिंह राणा 

• गुजरात के नर्मदा जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1.भरूच- रमेश भाई मिस्त्री

2. वागरा -अरुण सिंह राणा

3. देदियापाड़ा- हितेश वसावा 

4. झगड़िया- रितेश भाई वसावा 

5. नंदोद- डॉ. दर्शनाबेन देशमुख

6. अंकलेश्वर- ईश्वर सिंह पटेल

7. जम्बूसर- देवकिशोर दासजी साधु 

• गुजरात के वलसाड जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. वलसाड- भरत भाई पटेल

2. उंबरगांव- रमनलाल पाटकर 

3. पारदी- कनु भाई मोहन 

4. कपराडा- जीतू भाई चौधरी

5. धरमपुर- अरविंद भाई पटेल 

• गुजरात के बोटाड जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1.बोटाड- घनश्याम भाई वीरानी

2. गढ़वाड़ा- शंभुप्रसादजी टुंडिया 

• गुजरात के मोरबी जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. मोरबी- कांतिलाल अरूटिया

2. वांकानेर- जितेन्द्र भाई सोमानी

3. टंकारा- दुर्लभजी भाई देथरिया

• गुजरात के देवभूमि द्वारिका जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. द्वारका- पभुभा मानेक 

2. खंभालिया- मुलु भाई बेरा 

• गुजरात के पोरबंदर जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. पोरबंदर- बाबू हाई बोखिरिया 

2. कुटियाना- ढेलिबेन ओदेदारा 

• गुजरात के तापी जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. निजार- डॉ. जयराम भाई गामित 

2. व्यारा- मोहन भाई कोंकणी 

• गुजरात के डांग जिले के 1 विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची- 

1. डांग- विजय भाई पटेल 

 

• Gujarat Election 2022 के प्रथम चरण का मतदान :

• पहले चरण के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को जारी किया गया।जिसमें Gujarat Election Date, Nomination, Scrutiny और Gujarat Election Result संबंधी सभी तिथियों की घोषणा की गई थी।

• विधानसभा चुनाव में भाग लेनेवाले सभी उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2022 थी।

• सभी उम्मीदवारों की योग्यता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर 2022 को हुई।

• उम्मीदवारों द्वारा 17 नवंबर 2022 तक नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई।

• गुजरात के 19 जिलों के इन 89 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहला चरण का मतदान 1 दिसंबर 2022 को संपन्न हुआ।

• Gujarat Election 2022 के पहले चरण के मतदान में लगभग 57% मतदाताओं ने भाग लिया।

• इन 89 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान में डाले गए मतों की गणना 8 दिसंबर 2022 को होगा।

• Gujarat Election 2022 के द्वितीय चरण का मतदान :

• दूसरे चरण के मतदान के लिए गजट नोटिफिकेशन 10 नवंबर 2022 को जारी किया गया।जिस पर दूसरे चरण के Gujarat Election Date, Nomination, Scrutiny और Gujarat Election Result से संबंधित सभी सूचनाएं दर्ज की गई थीं।

• विधानसभा चुनाव में भाग लेनेवाले सभी उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2022 को थी।

• सभी उम्मीदवारों की योग्यता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर 2022 को हुई।

• उम्मीदवारों द्वारा 21 नवंबर 2022 तक नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई।

• गुजरात के 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दूसरा चरण का मतदान 5 दिसंबर 2022 को संपन्न हुआ।

 • Gujarat Election 2022 के दूसरे चरण के मतदान में लगभग 60% मतदाताओं ने भाग लिया।

• इन 93 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान में डाले गए मतों की गणना 8 नवंबर 2022 को होगा। 

• Gujarat Election 2022 में लोगों की क्या राय है :

जब से गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा हुई है।तभी से वहां का राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। कोई मोदी की नेतृत्व वाली बीजेपी पार्टी का समर्थन कर रहा है तो कोई कांग्रेस का तो कोई आम आदमी पार्टी का।2022 से पहले गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस ही दो प्रमुख पार्टियां हुआ करती थीं।लेकिन इस साल गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की इंट्री होने से यह त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।नरेंद्र मोदी ने पिछले 14 वर्षों में गुजरात में जितना विकास किया है।उन्हीं को देखते हुए इस राज्य की ज्यादातर आबादी बीजेपी की सरकार ही चाहती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि मोदी के कार्यकाल में विकास नहीं सिर्फ राजनीति हुई है। इसलिए बीजेपी की सरकार दोबारा नहीं बननी चाहिए।बहुत सारे लोग आम आदमी पार्टी का भी समर्थन कर रहे हैं।उन लोगों के मुताबिक इस पार्टी की सरकार अगर गुजरात में बनती है तो इससे गरीबों का कल्याण होगा तथा उन्हें सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Post a Comment