IPL 2023 M.S. Dhoni के लिए हो सकता है आखिरी टूर्नामेंट

MS Dhoni IPL

IPL 2023 में खेलने वाले 10 टीमों के खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट (टीम में ‌रिजर्व खिलाड़ियों की सूची) 15 नवंबर 2022 को जारी कर दी गई है।यह IPL का 16वां सीजन है।आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की सूची में इस बार भी Mahendra Singh Dhoni का नाम कप्तान के रूप में दर्ज किया गया है।आईपीएल 2022 में उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।फिर रवींद्र जडेजा कप्तान बनाए गए थे।लेकिन उसके नेतृत्व में भी टीम कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई।जिस कारण उसने बीच में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी।फिर वो समय आया जब धोनी ने टीम की बागडोर वापस संभाल ली।2022 में चेन्नई सुपर किंग्स 14 मैचों में से मात्र 4 ही जीत पाई थी।खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्ले ऑफ तक भी पहुंचने में विफल रही।8 अंकों के साथ यह टीम नौवें पायदान पर रहीं।इस असफलता का मलाल धोनी को हमेशा रहेगा।

2023 के आईपीएल में धोनी अपनी टीम को एक बेहतर नेतृत्व देने का पूरा प्रयास करेंगे।वे टीम के खिलाड़ियों अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे।ताकि इस बार टीम यह टूर्नामेंट जीता सके।

जहां एक ओर धोनी के टीम की कप्तानी की खबर चर्चाओं में है,वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली खबरों के आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2023 का आईपीएल धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।जिस प्रकार 15 अगस्त 2020 को उन्होंने वन-डे और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।उसी प्रकार वे इस वर्ष आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।वर्तमान में भी MS Dhoni Retirement की खबर सुर्खियों में है।41 वर्षीय धोनी ने अपने कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 4 बार टीम को जीत दिलाया है।वे मैदान में भी खेल के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं।अगर यह उनका आखिरी मैच होगा तो चेन्नई सुपर किंग्स को नया कैप्टन खोजना होगा।जो टीम को अच्छा नेतृत्व दे सके।

Mahendra Singh Dhoni का IPL में काफी काफी शानदार प्रदर्शन रहा है।वे देश के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मैच के दौरान विपक्षी टीम की हालत खराब रहती है,क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि अगर धोनी मैच में टिक गया तो एक बड़ा स्कोर खड़ा करके ही दम लेगा।धोने के संन्यास लेने के बाद सभी को उसकी कमी खलेगी।वे अपनी टीम को एक परिवार की तरह मानते हैं।क्योंकि कोई मैच पूरी टीम की बदौलत ही जीता जा सकता है।

इस पोस्ट में आगे हम Mahendra Singh Dhoni के आईपीएल कैरियर और प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

• आईपीएल के पहले सीजन में MS Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बने:

2007 में बीसीसीआई के द्वारा पुरूषों की टी-20 फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल की स्थापना की गई थी।इस सीजन में आठ टीमों-राजस्थान रॉयल्स,किंग्स 11 पंजाब (पंजाब किंग्स),चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली केपिटल्स,मुंबई इंडियंस,कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तथा डेक्कन चार्जर्स ने भाग लिया था।इन टीमों की नीलामी 24 जनवरी 2008 को हुई थी।इसमें सबसे ज्यादा मंहगी टीम मुंबई इंडियंस थी।जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने 111.9 मिलियन डॉलर में खरीदा।

आईपीएल के पहले सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी का चुनाव चेन्नई सुपर किंग्स में हुआ।चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन सीमेंट्स लिमिटेड के मालिक एन.श्रीनिवासन ने 91 मिलियन डॉलर में खरीदा।एन.श्रीनिवासन पूर्व में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन रह चुके हैं।खिलाड़ियों की पहली नीलामी 20 फरवरी 2008 को हुई।इसी दौरान ही धोनी को 1500 हजार डॉलर में खरीदा गया था।इस प्रकार MS Dhoni IPL के इस सीजन के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए।यहीं से धोनी के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने की शुरुआत हुई।

आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को हुआ था।यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तथा कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कर्नाटक के बंगलुरु में स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 140 रनों से हराया था। 

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन फाइनल में राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी।आईपीएल के पहले सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर 5 विकेट खोकर कुल 163 रन बनाए थे। जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीता लिया।

• आईपीएल के पहले सीजन में MS Dhoni का प्रदर्शन:

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच किंग्स 11 पंजाब (पंजाब किंग्स) के साथ 19 अप्रैल 2008 को पंजाब के मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया।अपने पहले मैच में धोनी का बहुत खराब प्रदर्शन रहा।वे 3 तीन बॉल्स पर मात्र 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।उसका स्ट्राइक रेट 66.67 था।

आईपीएल के इस सीजन में धोनी ने सबसे ज्यादा 30 बॉल्स पर 65 रन बनाए थे।इसमें उसने 3 छक्के तथा 9 चौके लगाए थे।इसी मैच में उसका सबसे हाई स्ट्राइक रेट 216.67 था।यह मैच 28 अप्रैल 2008 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध कर्नाटक के बंगलुरु में स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।

आईपीएल के पूरे सीजन की बात करें तो धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार था।उसने इस सीजन में 15 छक्कों तथा 38 चौकों की मदद से कुल 414 रन बनाए।उसने दो बार अर्द्धशतक लगाया तथा उसका औसत स्ट्राइक रेट 133 था।

• आईपीएल के 9वें सीजन (2016) में MS Dhoni राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम का हिस्सा बने:

वर्ष 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स तथा राजस्थान रॉयल्स को दो वर्षों के लिए बैन कर दिया गया था।इसके बाद ही दो नई टीमों-राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स तथा गुजरात लायन्स का उदय हुआ।महेंद्र सिंह धोनी का चुनाव राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में हुआ।9वें सीजन के लिए धोनी ने पहला मैच 14 अप्रैल 2016 को गुजरात लायन्स के विरुद्ध गुजरात के राजकोट में स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला।इस मैच में उसने 1 छक्के तथा 2 चौकों की मदद से 10 बॉल्स पर कुल 22 रन बनाए। इसमें उसका स्ट्राइक रेट 220 था।

इस सीजन में धोनी ने सबसे ज्यादा 32 बॉल्स पर 64 रन बनाए थे।इस मैच में उसने 5 छक्के तथा 4 चौके लगाए थे तथा उसका स्ट्राइक रेट 200 था। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने यह मैच किंग्स 11 पंजाब (पंजाब किंग्स) के विरुद्ध खेला था तथा इसका आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित डॉ. वाई. एस.  राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था।

आईपीएल के 9वें सीजन में धोनी ने 14 छक्कों तथा 18 चौकों की बदौलत कुल 284 रन बनाए थे। इसमें धोनी ने एक अर्द्धशतक लगाया था तथा उसका औसत स्ट्राइक रेट 135 था।

वर्ष 2017 में भी महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा बने रहे। आईपीएल के इस 10वें सीजन में धोनी ने अपना पहला 6 अप्रैल 2017 को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध खेला था।इस मैच में उसने 1 चौके की मदद से 12 बॉल्स पर 12 रन बनाए थे तथा उसका स्ट्राइक रेट 100 था।इस सीजन में धोनी ने सबसे ज्यादा 34 बॉल्स पर 61 रन बनाए थे।22 अप्रैल 2017 को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध महाराष्ट्र के पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में धोनी ने 3 छक्के तथा 5 चौके लगाए थे तथा उसका स्ट्राइक रेट 179.41 था।

• आईपीएल में MS Dhoni का कप्तान के रूप में योगदान:

महेंद्र सिंह धोनी सबसे पहले वर्ष 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने।यह आईपीएल का पहला सीजन था।कप्तान के रूप में धोनी ने इस सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।हालांकि उसकी टीम मैच जीतने में असफल रही।फिर भी धोनी की काफी प्रशंसा की गई।वर्ष 2008 से लगातार धोनी टीम के कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।2022 के आईपीएल में धोनी ने कप्तानी से इंकार कर दिया था।जिसके पश्चात रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान चुना गया।लेकिन उसने बीच में ही कप्तानी छोड़ दिया था। जिससे धोनी को दोबारा कप्तान बनना पड़ा।

2016 में धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया।लेकिन अपने खराब प्रदर्शन के कारण उसे कप्तान के पद से हटा दिया गया।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010,2011,2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जीता।

• आईपीएल में धोनी का उच्चतम स्कोर:

अब तक के आईपीएल सीजन में धोनी ने वर्ष 2013 में सबसे ज्यादा 461 रन बनाया है।इस सीजन में उसका उच्चतम स्कोर 67 था।जो उसने 25 अप्रैल 2013 को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में बनाया था।2013 के आईपीएल में उसका औसत स्ट्राइक रेट 162 था।

आईपीएल के अब तक के मैचों में धोनी ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाया है।धोनी ने यह रन 2019 के आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध 21 अप्रैल 2019 को खेले गए मैच में बनाया था।जिसका आयोजन कर्नाटक के बंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया गया था।

Post a Comment