2023 में Cambodia की यात्रा कैसे की जाए तथा वहां के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं

best places to visit in combodia

विदेश की सैर करना हर किसी का सपना होता है।देश के बाहर लोगों का रहन-सहन कैसा होता है,वे अपना जीवन-यापन कैसे करते हैं तथा वहां पर घूमने के लिए कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं,ये सब चीजें जानने के लिए हम सभी लोग काफी उत्सुक रहते हैं। इसलिए अक्सर विदेशों की सैर पर जाते हैं।लेकिन पैसों के अभाव में बहुत से लोगों का सपना धरा का धरा ही रह जाता है।क्योंकि विदेशों की यात्रा में वीजा,घूमने,रहने,खाने जैसे बहुत सारे खर्चे आते हैं।

लेकिन आज मैं आप सबों के सामने ऐसे देश की जानकारी लेकर आया हूं।जहां जाने का खर्च भारत के अंदर घूमने के बराबर ही है और वीजा भी आपको बहुत कम खर्च पर मिल जायेगा।इस देश की यात्रा पर जाने के लिए कितना खर्च आयेगा तथा यहां पर कौन-कौन से टूरिस्ट स्पॉट्स हैं।इन सभी की जानकारी मैंने इस पोस्ट में दिया है।

इस देश का नाम कंबोडिया है।यह एशिया महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक हिंदू देश है।जो पर्यटन की दृष्टि से काफी लोकप्रिय है।इस देश का स्थानीय नाम कम्पूचिया है।जिसकी राजधानी नोम पेन्ह है।प्राचीन काल में कंबोडिया भी भारत का हिस्सा हुआ करता था।इसलिए भारत की संस्कृति की झलक यहां भी दिखाई पड़ती है।यहां पर घूमने के लिए कई खूबसूरत स्थान हैं।पश्चिम में स्थित थाईलैंड की खाड़ी तथा देश के बीच से होकर बहने वाली मेकांग नदी इस देश की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं।

• कंबोडिया में स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल :

(i) अंगकोर वाट मंदिर- यह विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है।जो भगवान विष्णु को समर्पित है।यह लगभग 402 एकड़ में फैला हुआ है।इस मंदिर का निर्माण 12 वीं सदी में हिंदू राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के द्वारा किया गया था।यह मंदिर प्राचीन स्थापत्य कला का एक अद्भुत नमूना है।इसकी तुलना मेरू पर्वत से की जाती है।जो प्राचीन ग्रंथों के अनुसार देवी-देवताओं का निवास स्थान था।इस मंदिर के चारों ओर विशाल खाई है।जो हमेशा पानी से भरी रहती है।पश्चिम दिशा में स्थित पुल के द्वारा इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।इसकी दीवारों पर रामायण तथा महाभारत के चित्र उत्कीर्णित हैं।जो काफी भव्य दिखाई पड़ते हैं।इसमें चित्रित अप्सराएं हमें देवताओं के युग की याद दिलाती हैं।इसमें समुद्र मंथन को भी दर्शाया गया है।इसे यूनेस्को के विश्व विरासत की सूची में भी शामिल किया गया है तथा यह कंबोडिया के राष्ट्र ध्वज में भी अंकित है।इस मंदिर की सैर करके आपको एक अलग अनुभव प्राप्त होगा।

(ii) केम्पोट- यह कंबोडिया के दक्षिण में स्थित एक शहर है।जो पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है।यह प्रेरक तुएक छू नदी के किनारे स्थित है तथा अपने सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के कारण प्रसिद्ध है।इस नदी पर‌ बोटिंग का भी मजा लिया जा सकता है।यह शहर ज्यादा विकसित तो नहीं है।फिर भी पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।यहां पर आप ग्रामीण जीवन को अनुभव कर सकते हैं।

(iii) क्रेटी- यह कंबोडिया का एक प्रमुख शहर है।जो मेकांग नदी के किनारे स्थित है।यहां के शांत पानी में अक्सर इरावदी डॉल्फिनों को तैरते हुए देखा जा सकता है।यहां पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।जिससे आप नजदीक से इन डॉल्फिनों को देख सकते हैं।लोग हमेशा इस जगह‌ पर सैर सपाटे के लिए आते हैं।

(iv) टोनले सैप झील- अगर आप कंबोडिया में ताजे पानी की झील का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यहां अवश्य आना चाहिए।यह क्षेत्र मेकांग नदी के निचले बेसिन में अवस्थित है।जहां सिएम रीप तथा टोनले सैप नदियों की धारा बहकर आती है।यह‌ सिर्फ कंबोडिया ही नहीं बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया का भी सबसे बड़ा ताजे पानी का झील है।इस झील के ऊपर लकड़ियों के घर बने हुए हैं।जो काफी सुंदर दिखाई पड़ते हैं।यहां पर आप बोटिंग हाऊस से इस मनमोहक झील का मजा ले सकते हैं।वर्ष 1997 में इसे बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है। 

(v) सेम्बूर प्रेई कुक- यह कंबोडिया का एक प्रमुख आर्कियोलॉजिकल साइट है।जहां पर अनेक हिन्दू देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर प्राप्त हुए हैं।यह क्षेत्र कंबोडिया के केम्पोंग थॉम प्रांत का हिस्सा है तथा घने जंगल से घिरा हुआ है।यहां प्रश्र भारत की संस्कृति की छाप दिखाई देती है।

(vi) बेनेटी चमार- यहां पर स्थित पत्थरों से निर्मित कलाकृतियां काफी‌ आकर्षक और रहस्यमयी हैं।यह स्थान जंगल के बीचों बीच बसा हुआ है तथा अपने भव्य मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।अगर आप भी इंडियाना जोन्स मूवी का सच्चा अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको यहां अवश्य आना चाहिए।

(vii) कोह रोंग सेनलोएम- यह कंबोडिया की मुख्य भूमि से अलग एक टापू है।जहां का नजारा बहुत सुंदर है।हरे भरे पेड़ों से ढका यह टापू असीम प्राकृतिक सौंदर्य को बयां करता है।छिछले समुद्री तटों पर सन बाथिंग का मजा लिया जा सकता है।यहां से उगते और डूबते सूरज की सुंदरता को निहार सकते हैं।अगर आप कंबोडिया में सागरतट (Beach) का मजा लेना चाहते हैं तो आपको यहां अवश्य आना चाहिए।

(viii) रतानाकिरी- यह कंबोडिया के उत्तर-पूर्व में स्थित एक प्रांत है तथा अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।अगर आप मंदिरों की सैर करके थक गये हैं और आराम करने के लिए जंगल के बीच एक शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो रतानाकिरी एक अच्छा विकल्प है।यहां आप जंगल, झरनों एवं ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं।

(ix) बेट्टम बेंग- अगर आप प्राचीन गुफाओं की खोज करने के शौकीन हैं तो आपको बेट्टम बेंग अवश्य जाना चाहिए।यह कंबोडिया का एक प्रमुख शहर जो प्राचीन धरोहरों से भरा हुआ है।यहां आपको कई आकर्षक इमारतें,भगवान बुद्ध की प्रतिमा तथा मंदिर देखने को मिलेंगे।

(x) कोह कोंग कंजर्वेशन कॉरिडोर- अगर आप स्वच्छ और सुंदर लेन फॉरेस्ट का मजा लेना चाहते हैं तो आपको इस क्षेत्र की सैर जरूर करनी चाहिए।यहां के घने वर्षा वन तथा पहाड़ियों के ऊपर ही से गिरने वाले झरने काफी सुखद एहसास देते हैं।यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।यह क्षेत्र बहुत सारे जंगली जानवरों का घर भी है।इसके साथ ही सागर तटों और रोपवे पुल का भी मजा लिया जा सकता है।

• किस समय कंबोडिया की सैर करनी चाहिए :

कंबोडिया की सैर पर जाने के लिए दिसंबर से लेकर अप्रैल तक अनुकूल समय है।क्योंकि इस दौरान आप घूमने-फिरने का भरपूर आनंद ले सकते हैं।अप्रैल के बाद यहां यहां काफी गर्मी पड़ती है। वहीं मानसून में बाढ़ के कारण यहां के कई क्षेत्र डूब जाते हैं।

• कंबोडिया का वीजा कहां एवं कैसे मिलेगा :

कंबोडिया जाने के लिए आप स्टीकर-वीजा का भी प्रयोग कर सकते हैं।इसके लिए न अपॉइंटमेंट लेने की झंझट होती है और न‌‌ ही समय ज्यादा लगता है।आपको तुरंत वीजा मिल जाता है।स्टीकर-वीजा प्राप्त करने के लिए दिल्ली में सफदरजंग एन्क्लेव स्थित कंबोडिया एम्बेसी जाना पड़ेगा।कुछ फॉर्म फिल-अप करना होगा और आपका वीजा तैयार हो जाता है।इस फॉर्म के साथ एक कवर लेटर अटेच करना होता है।जिसमें आपका नाम,पता,पासपोर्ट नम्बर, कितने दिनो के लिए कंबोडिया जा रहे हैं तथा आपका खर्च कौन उठा रहा है,ये सब जानकारियां डालनी होती है।साथ ही फ्लाइट टिकट,ट्रेवल इंश्योरेंस तथा पिछले छः महीनों का बैंक स्टेटमेंट इस  वीजा फॉर्म के साथ अटैच करना पड़ता है।फिर आपको एक मामूली सा फीस जो ₹3000 के आसपास होता है,जमा करना पड़ता है और आपका स्टीकर-वीजा तैयार हो जाता है।

• कंबोडिया तक कैसे पहुंचा जा सकता है :

भारत  से कंबोडिया तक की यात्रा करने के लिए आपको फ्लाइट्स की सुविधा आसानी से मिल जायेगी।भारत के लगभग सभी शहरों से कई सारी उड़ानें चलती हैं।कंबोडिया में दो मुख्य एयरपोर्ट्स हैं- नोम पेन्ह तथा सिएम रीप।लेकिन फ्लाइट्स सीधे‌ कंबोडिया तक नहीं जाती हैं।बैंकॉक या कुआलालंपुर में एक स्टॉपेज के बाद फ्लाइट्स कंबोडिया पहुंचाती है।


Post a Comment